26 Apr 2024, 18:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तैयारी पूरी, 10 नवंबर को जारी होंगे नए नोट : आरबीआई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 11:02AM | Updated Date: Nov 9 2016 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच सौ रुपए और एक हजार रुपए के नोटों पर आज मध्य रात्रि से प्रतिबंध लगाने की सरकार की घोषणा के बाद आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि वह 500 रुपए तथा 2000 रुपए के नए नोटों के साथ पूरी तरह तैयार है तथा लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल तथा वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामले विभाग के सचिव शक्तिकांता दास ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में 500 रुपए के नए नोट तथा 2000 रुपए के नए नोटों का प्रारूप भी दिखाया। ये नोट 10 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »