26 Apr 2024, 15:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

‘मिल्कमैन ऑफ इंडिया’ को गूगल ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2015 10:44AM | Updated Date: Nov 26 2015 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंटरनेट सर्च गूगल ने भारत में दुग्ध क्रांति के जनक रहे डाक्टर वर्गीज कुरियर 94 वें जन्मदिन पर उनको याद करते हुए एक डूडल बनाकर इस दिन को और खास बना दिया है। वर्गीज कुरियन भारत को दुनिया का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश बनाने के लिए श्वेत क्रांति लाने वाले कहे जाते हैं। इसके अलावा इन्‍हें ‘मिल्कमैन ऑफ इंडिया’ के नाम भी जाना जाता है।

वर्गीज के मशहूर ‘अमूल’ अमूल ब्रांड की कीमत अरबों रुपये में हो गई है। उन्‍होंने अमूल दूध को एक बेहतर ब्रांड बनाने का प्रयास किया और सफल भी हुए। भैंस के दूध से पहली बार पाउडर बनाने का श्रेय भी कुरियन को जाता है। उनके प्रयासों से ही दुनिया में पहली बार गाय के दूध से पाउडर बनाया गया। 1940 में विज्ञान में स्नातक किया करने के बाद उन्‍होंने इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। इकसे बाद अमेरिका में  मिशीगन स्टेट यूनिवर्सिटी से 1948 में मेकेनिकल इंजीनियरिंग डेयरी इंजीनियरिंग विषय से पढाई करके मास्‍टर डिग्री पाई थी।
 
डॉ. कुरियन का जन्म 26 नवम्बर 1921 को  केरल के कोझिकोड (तत्कालीन कालीकट, मद्रास प्रेसीडेंसी)  में हुआ था। उनके पिता कोचीन में एक सिविल सर्जन थे। डॉक्टर कुरियन ने वर्ष 1973 में गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्थापना की और 34 साल तक इसके अध्यक्ष रहे. डॉ कुरियन को देश विदेश में उनके काम के लिये सराहा गया है। भारत सरकार ने उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानति किया है।
 
इसके अलावा उन्हें सामाजिक नेतृत्व के लिये वर्ल्ड फूड प्राइज, मन मैगसेसे पुरस्कार और ‘कार्नेगी-वॉटेलर वर्ल्ड पीस प्राइज’ जैसे कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया हैं। उन्हें दुनिया भर के विश्वविद्यालयों से लगभग 12 मानद उपाधियों से सम्मानित किया गाया है।
      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »