27 Apr 2024, 09:31:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंट जेवियर्स के संचालक मंडल का हिस्सा बने लक्ष्मी नारायण मित्तल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2015 6:52PM | Updated Date: Jul 5 2015 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी नारायण मित्तल कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज के संचालक मंडल में शामिल हुए हैं जहां से उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई की थी। कॉलेज के प्राचार्य फेलिक्स राज ने बताया एक जुलाई से मित्तल अब प्रबंधन के उम्मीदवार के तौर पर संचालक मंडल के सदस्य हैं।
 
उन्होंने इसका हिस्सा बनना स्वीकार किया है और 3 ई (एक्सिलेंस यानी उत्कृष्टता, एक्सपेंशन यानी विस्तार और इक्विटी यानी निष्पक्षता) का अनुसरण करने के लक्ष्य को पूरा करने में शामिल होने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। मित्तल ने 1969 में इस कॉलेज से बी.कॉम. की डिग्री प्राप्त की थी और इसके बाद परिवार के कारोबार का हिस्सा बन गये।
 
संचालक मंडल में मित्तल के साथ उद्योगपति संजीव गोयनका भी हैं जो आरपी-संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष हैं और पूर्व छात्र के रूप में वह भी इस संस्था के सदस्य हैं। राज ने कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि मित्तल सितंबर-अक्तूबर में संचालक मंडल की बैठक में शामिल होने कोलकाता आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »