19 Mar 2024, 10:18:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

250 रूपए सस्‍ती हुई चांदी - सोना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 4:46PM | Updated Date: Dec 13 2018 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की बढ़ी कीमतों के बीच जेवराती खरीद कम होने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना  लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज करता हुआ 320 रुपए लुढ़ककर 32,220 रुपए  प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक मांग निकलने से चांदी 250 रुपए की छलांग लगाकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,245.95 डॉलर  प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.00 डॉलर चढ़कर  1,250.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »