08 Sep 2024, 04:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजट के बाद सोने में भारी गिरावट, देखें लेटेस्ट रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2024 5:55PM | Updated Date: Jul 24 2024 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार (23 जुलाई) को पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड-सिल्वर पर सीमा शुल्क घटाने का एलान किया। सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को घटाकर 6% कर दिया गया है। बजट से पहले 15% कस्टम ड्यूटी लगती थी। इस बीच दोनों धातु की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 69,151 रुपये पर आ गई है। बुधवार सुबह इसकी कीमत 69,194 रुपये थी। गोल्ड में 43 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

इससे पहले मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 72609 रुपये थी। बजट के बाद गोल्ड की कीमत में गिरावट देखी गई। शाम को पीला धातु घटकर 69602 रुपये रह गया।

चांदी की कीमत में गिरावट

बजट से पहले चांदी कीमत 87576 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बजट के बाद शाम को कीमत घटकर 84919 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, बुधवार को सिल्वर की कीमत 84862 रुपये प्रति किग्रा दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 2714 रुपये की कमी आई है।

24 जुलाई 2024 सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM

सोना 999 69194 69151

सोना 995 68917 68874

सोना 916 63382 63342

सोना 750 51896 51863

सोना 585 40479 40453

चांदी 999 84897 84862

23 जुलाई 2024 सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM

सोना 999 72609 69606

सोना 995 72318 69323

सोना 916 66510 63755

सोना 750 54457 52202

सोना 585 42476 40717

चांदी 999 87576 84919

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »