19 Mar 2024, 10:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेटीएम यूजर्स के लिए चेतावनी, अगर स्मार्टफोन में है ये एप्प तो तुरंत डिलीट करे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 2:13AM | Updated Date: Aug 19 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेटीएम ने चेतावनी जारी करते हुए यूजर्स से अकाउंट की KYC कराते वक्त सतर्क रहने को कहा है। पेटीएम ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यूजर्स को केवाइसी के लिए ऐनीडेस्क या क्विकसपॉर्ट जैसे ऐप ना डाउनलोड करने की सलाह दी है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन ऐप्स के जरिए जालसाज यूजर के अकाउंट से पैसों की चोरी कर सकते हैं। हाल के दिनों में रिमोट ऐप जैसे ऐनीडेस्क और टीमव्यूअर से की जाने वाली धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आए हैं।

साल कि शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी वॉर्निंग जारी कर लोगों को इन ऐप्स के सावधान रहने को कहा था। इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए देश के कुछ बैंक जैसे एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और ऐक्सिस ने भी ग्राहकों को इन ऐप्स को डाउनलोड ना करने की सलाह दी थी। ग्राहक को अपने झांसे में लेने के बाद ये ठग रिमोट ऐप इंस्टॉल करने को कहते हैं। ऐप के इंस्टॉल होने के बाद वे अपने शिकार से वेरिफिकेशन के लिए आए 9 अंक वाले कोड की मांग करते हैं। यही वह कोड है जिसके सहारे ये जालसाज अपने शिकार के डिवाइस का फुल ऐक्सेस पा जाते हैं। इसके बात वे डिवाइस की स्क्रीन को लगातार मॉनिटर करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »