08 May 2024, 08:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'दंगल' 200 करोड़ के क्लब में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2017 4:11PM | Updated Date: Jan 2 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आमिर खान की दंगल महज आठ दिन में ही 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। 23 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 31 दिसंबर तक भारत मे करीब 216 .12 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
 
वहीं दंगल के देश और ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 123.59 करोड़ रूपए तक पहुंच जाता है। टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मैं अब तक 424.59 करोड की कमाइ कर चुकी है।  जो एक माइलस्टोन है।
 
आमिर खान को बॉलीवुड में हमेशा से ट्रेंड सेटर माना जाता है। अब फिल्म से जुड़ा कोई भी पहलू ही क्यों ना हो आमिर का टच दिख ही जाता है। बॉलीवुड में आमिर खान ने ही सबसे पहले 100 करोड़ी क्लब, फिर 200 करोड़ और  300 करोड़ का क्लब बनाया। उनकी थ्री इडियट कमाई के रिकार्ड बनाने में अब तक का माइल स्टोन है।
 
दंगल को जिस हिसाब से लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है और जिस रफ्तार से इसने 200 करोड़ रुपये की दौड़ लगाई है। उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमिर दंगल एक और रिकार्ड बनाने के लिए तैयार है।
 
दंगल का खुमार पूरे देश में अब छाने लगा है। हर एक दिन के बाद मल्टीप्लेक्स से लेकर थियेटर में दर्शकों की संख्या बढती जा रही है। फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। इसकी तारीफें माउथ पब्लिसिटी के माध्यम से गजब तरीके से फैल रही है।
 
लोगों को फिल्म बहुत पसंद आ रही हैं और उनका कहना हैं की यह आमिर खान का अबतक का सबसे बेहतरीन पर्फोर्मंस हैं। पहले सप्ताह में दंगल ने रविवार से हर एक दिन कलेक्शन का नया रेकॉर्ड बनाया हैं।  
 
दंगल में आमिर खान ने पहलवान महावीर फोगाट का रोल किया है। फिल्म महावीर फोगाट, उनकी बेटियां गीता-बबीता के पहलवान बनने के सफर की पूरी कहानी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »