27 Apr 2024, 00:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जानें, बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'फोर्स 2' की कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 4:02PM | Updated Date: Nov 22 2016 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म ‘फॉर्स-2’ के पहले हफ्ते की कमाई पर नोटबंदी का कोई असर नहीं दिखा, फिल्म ने पहले हफ्ते में भारत में 20.05 करोड़ रुपए की कमाई की।
 
मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों ने टिकटों की कीमत कम कर दी है। टिकट की कीमत कम होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अगर टिकटों की कीमत घटाई नहीं जाती तो आम दिनों के हिसाब से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ता।
 
आलोचकों के साथ ही लोगों ने भी फिल्म की बेहद प्रशंशा की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये और रविवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा फिल्म ने विदेशो में 5.74 करोड़ रुपए की कमाई की।
 
जॉन अब्राहम और सोनाक्षी का एक्शन अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं खलनायक बने ताहिर राज भसीन को भी अपनी भूमिका के लिए सराहना मिल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »