27 Apr 2024, 06:11:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

शिवाय ने की 56 करोड़ रुपए की कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2016 10:55AM | Updated Date: Nov 3 2016 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म शिवाय ने 56 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय दीपावली के अवसर पर 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। शिवाय अजय देवगन की महत्वाकांक्षी परियोजना है। अजय ने फिल्म में अभिनय करने के साथ ही निर्माण और निर्देशन भी किया है।
 
फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने अबतक 56 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में शिवाय के अलावा एयरलिफ्ट, नीरजा, कपूर एंड संस, की एंड का, फैन, बागी, हाउसफुल-3 , उड़ता पंजाब, सुल्तान, ढ़िसूम, मोहनजोदाड़ो, रूस्तम, पिंक, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी और ऐ दिल है मुश्किल ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। 
 
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल भी शिवाय के साथ ही 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभायी है। करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। यह फिल्म अबतक 66 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »