26 Apr 2024, 13:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘घायल वंस अगेन’ ने की 7.20 करोड़ रूपए की जबर्दस्त कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2016 4:46PM | Updated Date: Feb 6 2016 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के ‘एक्शन किंग’ सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। देश में लगभग 2600 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उम्मीदों के मुताबिक कारोबार किया है। फिल्म में सोहा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। सनी द्वारा निर्देशित 'घायल वन्स अगेन' 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है।
 
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘घायल वंस अगेन’ ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ रूपए की जबर्दस्त कमाई की है। वीकेंड के अगले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और तेजी आने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »