26 Apr 2024, 14:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली के लेक कोमो में संपन्न हुई, जिसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी होने वाली है। दरअसल, दोनों जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अब एक इन दोनों की शादी से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुनकर फैन्स दुखी हो जाएंगे।
 
दीपिका और रणवीर की शादी की तरह ही प्रियंका और निक के चाहने वाले उनकी शादी की तस्वीरें देख नहीं पाएंगे। दरअसल, प्रियंका ने ये सुनिश्चित किया है कि उनकी शादी की तस्वीरें आसानी से फोटोग्राफर्स  के हाथ न लग सके, इसलिए महल तक जाने के लिए चॉपर का इंतजाम किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »