26 Apr 2024, 08:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंटरनेशनल असाइनमेंट के चलते अनुपम खेर ने देश की जिम्मेदारी से मोड़ा मुंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2018 10:38AM | Updated Date: Nov 1 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को भेजे इस्तीफे में अनुपम खेर ने लिखा है कि काम संबंधी कमिटमेंट के चलते 2018-19 में करीब नौ महीनों तक उन्हें अमेरिका में रहना होगा। इसलिए वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 
 
सूत्रों ने बताया कि राठौड़ ने खेर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इस अग्रणी संस्थान को उनकी सेवाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। अनुपम खेर को अक्टूबर 2017 में फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट आॅफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। अनुपम खेर ने जून 2015 में एनडीए सरकार द्वारा नियुक्त गजेंद्र चौहान की जगह ली थी।
 
FTII  के चेयरमैन का कार्यकाल 3 साल का होता है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स अनुपम खेर के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह अनुपम खेर, इंटरनेशनल असाइनमेंट के चलते आपने देश की जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया।
 
अब कहां गई आपकी देशभक्ति। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देश जाए भाड़ में हम अपने जुगाड़ में। यूजर अनुपम खेर के इस्तीफे के साथ ही उनकी राष्ट्रीयता से लेकर उनके काम-काज पर भी सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक पूछ लिया- लोकसभा की तैयारी के लिए इस्तीफा दे दिया क्या? एक यूजर ने अनुपम खेर के इस्तीफे पर तंज कसते हुए लिखा- अच्छा हुआ आपने इस्तीफा दे दिया। आपको ये काम बहुत पहले ही कर देना चाहिए था।
 
एक यूजर ने लिखा- दूसरों की राष्ट्रीयता सिखाने वाले पैसों के लिए काम करते हैं। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स को अनुपम खेर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करने पर भी घेर रहे हैं। अनुपम खेर इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम' में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »