27 Apr 2024, 00:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिशा पाटनी के इंस्‍टाग्राम पर 14.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी तस्‍वीरें तेजी से वायरल होती हैं। वह कहीं भी किसी भी पोज में द‍िखें, सोशल मीडिया पर उनको खूब लाइक्‍स मिलते हैं। तभी तो उनको सोशल मीड‍िया क्‍वीन भी कहा जाता है। हालांक‍ि हर चीज के अच्‍छे और बुरे, दोनों पहलू होते हैं। और इस बार दिशा पाटनी के साथ ऐसा ही हो रहा है। 
 
ये तो सभी जानते हैं क‍ि दिशा पाटनी एक डॉग लवर हैं और हाल ही में वह अपने घर एक पेट डॉग लेकर आई हैं। उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर फैन्‍स के साथ इसकी तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा क‍ि वेलकम गोकू। जाहिर है क‍ि अपने पेट डॉग का नाम उन्‍होंने गोकू रखा है लेकिन ये नाम उनके फैन्‍स को पसंद नहीं आया और बस उन्‍होंने बागी-2 स्‍टार की ख‍िंचाई शुरू कर दी। 
 
वैसे जो लोग गोकू के बारे में नहीं जानते हैं, उनको बता दें क‍ि ये मशहूर काल्‍पन‍िक किरदार ड्रैगन बॉल सीरीज का मुख्‍य पात्र था और इसे पूरी दुन‍िया में पसंद किया जाता है। उसके पास सुपर पावर्स होती हैं और बंदर की तरह पूं वाला ये किरदार मार्शल आर्ट्स में भी एक्‍सपर्ट है। ये किरदार जिस तरह गढ़ा गया था, उससे हर उम्र के लोगों के बीच इसका क्रेज है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »