26 Apr 2024, 20:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। म्यूजिक की दुनिया को लगभग अलविदा कह चुके रैपर यो यो हनी सिंह अब चार सालों के बाद धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। हनी सिंह का सिंगल म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
 
हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर लुक साझा करते हुए लिखा कि ''4 साल के लंबे गैप के बाद ये मेरा कमबैक सिंगल है। देखें पहला लुक। भारत के सबसे बड़े म्यूजिक वीडियो को देखने के लिए तैयार हो जाएं।''
 
बता दें कि हनी सिंह ने अपने करियर में एक के बाद एक कई हिट पार्टी सोंगस दिए हैं। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने लगभग इंडस्ट्री से संन्यास ही ले लिया था। लेकिन अब हनी सिंह अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »