26 Apr 2024, 13:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ, शाहरूख ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड हस्तियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 11:05PM | Updated Date: Mar 30 2015 11:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज तब एक और मील का पत्थर हासिल किया जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 1.4 करोड़ हो गई । 72 साल के अभिनेता इस समय काहिरा गए हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। प्रशंसकों की संख्या के लिहाज से उनके बाद शाहरूख खान (1.2 करोड़), आमिर खान (1.19 करोड़), सलमान खान (1.12 करोड़) और प्रियंका चोपड़ा (93 लाख) आते हैं। अमिताभ ने इसे लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘‘ट्विटर पर 1.4 करोड़ प्रशंसक। फेसबुक पर 2 करोड़-ब्लॉग पर 30 लाख-लगभग 4 करोड़। बडूम्बा।’’     सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वाले अभिनेता अकसर अपनी निजी एवं पेशेवर जिंदगी के क्षण अपने प्रशंसकों से साझा करते रहते हैं। वह अब तक 39,700 ट्वीट कर चुके हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »