08 May 2024, 17:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिलीप कुमार सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो उनकी सेहत से जुड़ी हर जानकारी फैंस से शेयर कर रही हैं।
 
इस बीच दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ा नया अपडेट आया है जिसमें उनकी सेहत पहले से बेहतर बताई जा रही है। सायरा बानो ने  कहा - 'दिलीप साहब को सीने में इंफेक्शन की समस्या में थोड़ी राहत मिली है। अच्छे मेडीकेशन की वजह से सुधार हुआ है लेकिन अभी भी कुछ समय लगेगा। आप सभी ऐसे ही दुआ करते रहिए। सभी का शुक्रिया।' 
 
इससे पहले अगस्त महीने में भी खराब तबीयत की वजह से दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार 95 साल के हैं। उस वक्त डिहाइड्रेशन के चलते दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी।
 
अस्पताल में उनके कई टेस्ट किए गए थे। पिछले कुछ साल से दिलीप कुमार की तबीयत ठीक नहीं रह रही है इसी वजह से सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहती हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार स्क्रीन पर साल 1998 में 'किला' फिल्म में नजर आए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »