26 Apr 2024, 22:57:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी पार्श्वगायिका और स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने रीमिक्स गानों के प्रति अपनी नाराजगी जताई है। बॉलीवुड में काफी समय से हिंदी सिनेमा के सदाबहार पुराने गीतों को रीमिक्स के रूप में पेश किया जाता रहा है। लता मंगेशकर हमेशा पुराने गीतों के रीमेक को लेकर विरोध में रही हैं। इस बार लता मंगेशकर का गुस्सा पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम पर फूटा है। 
 
जैकी भगनानी और कृतिका कामरा स्टारर फिल्म मित्रों में मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा का गाना चलते चलते को रीमेक करके पेश किया जा रहा है। पाकीजा फिल्म के इस गीत को आवाज स्वर कोकिला लगा मंगेशकर ने दी थी। जब लता से इस बारे में पूछा गया कि आतिफ असलम की आवाज में गीत कैसा लगा तो वे नाराज हो गई।
 
लता मंगेश्कर ने कहा कि उन्होंने न तो यह गाना सुना है और न ही वे सुनना चाहती हैं। इन दिनों फिल्मों में पुराने गीतों के रीमेक्स को लेकर वे दु:खी हो जाती हैं। उन्होंने कहा , आजकल जो गाने रीमिक्स किए जा रहे हैं उनमें सादगी कहा है, कलाकारी कहा है। यह किससे पूछकर रीमिक्स बनाए जाते हैं। ओरिजिनल गाना जो बना था वो कंपोजर और गीतकारों की कलाकारी है और किसी को इसे बदलने का अधिकार नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »