27 Apr 2024, 08:45:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इंदौर में सलमान खान के पुश्तेनी घर पहुंचे आयुष और वरिणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 5:06PM | Updated Date: Aug 31 2018 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान फिल्म्स की आगामी फिल्म "लवरात्री" का तीसरा गाना 'तेरा हुआ' आज रिलीज हो गया है। पहले दो गानों के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद, 'तेरा हुआ' ने अपने रोमांटिक मिज़ाज से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है।
 
फ़िल्म के नए रोमांटिक ट्रैक 'तेरा हुआ' को आतिफ असलम ने अपनी सुरमई आवाज़ से नवाज़ा है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है, जबकि लिरिक्स मनोज मुन्तशिर और अराफात मेहमूद की है। गाने को गुजरात की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है, इस पूरे गाने में आयुष एक्ट्रेस वरिणा को वडोदरा की सैर कराते है।
 
दिलचस्प बात है कि इंदौर सलमान खान का होम टाउन है जहाँ उनका एक पुश्तेनी घर भी है। ऐसे में इंदौर में फ़िल्म के तीसरे गाने के लॉन्च के दौरान आयुष और वरिणा ने खान परिवार के पुश्तेनी घर का भी दौरा किया। 'तेरा हुआ' को इंदौर के एन आई एफ डी कॉलेज में छात्रों के गर्मजोशी माहौल के बीच लॉन्च किया गया जिसके बाद आयुष और वरिणा ने इंदौर के लज़ीज़ ज़ायके का भी भरपेट लुत्फ़ उठाया।
 
"लवरात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »