26 Apr 2024, 20:17:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जीतेन्द्र के बाद, कई हस्तियों ने अपने पहले 'होम' से जुड़ी यादों को किया शेयर!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2018 2:11PM | Updated Date: Aug 28 2018 2:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ALTBalaji की वेब श्रृंखला 'होम' की रिलीज से पहले, जीतेन्द्र ने अपने पहले घर का दौरा कर के हर किसी को भावुक कर दिया था। अनुभवी अभिनेता के पोस्ट के तुरंत बाद, कई हस्तियां #MyHome हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपने घर से जुड़ी कहानियां साझा करते हुए नज़र आई। सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो के जरिये दिग्गज़ अभिनेता ने #MyHome हैशटैग के साथ दर्शकों से अपने घर का मतलब शेयर करने के लिए कहा था।
 
इस ट्रेंड से जुड़ते हुए कई हस्तियां अपने घर जुड़ी भावनात्मक भावनायें साझा करते हुए नज़र आई। हिना खान, अहाना कुमरा, प्रिंस नरूला, नकुल मेहता, अविका गोर, कांची सिंह, हैली शाह, सुरभि चंदना, रोहन मेहरा, शिरीन मिर्ज़ा, मुस्ताक शेख़, पलक जैन आदि जैसी तमाम हस्तियों ने बताया कि उनका घर उनके लिए क्या मायने रखता है। न सिर्फ भारतीय टेलीविजन अभिनेता बल्कि अमेरिकी अभिनेता जीर्मयाह ब्रेंट भी सोशल मीडिया पर अपने घर से जुड़ी भावना शेयर करते हुए नज़र आये।
 
हबीब फैसल द्वारा निर्देशित "होम" एक ऐसे परिवार की कहानी है जो मेहनत से बनाये अपने घर को बचाने के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ते है। हबीब फैसल द्वारा निर्देशित "होम" में अनु कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल पराशर और परीक्षित साहनी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे।
 
होम की कहानी उन हर भारतीयों से मेल खाएगी जो खुद का घर होने का सपना देखते है और कैंपा कोला कंपाउंड के आसपास घूमने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित है। 12 एपिसोड का यह शो ALTBalaji ऐप और 29 अगस्त से वेबसाइट पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »