26 Apr 2024, 09:58:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मदर टेरेसा से जुड़े एक जवाब ने प्रियंका को बना दिया मिस वर्ल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 12:07PM | Updated Date: Aug 26 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो मदर टेरेसा को नहीं जानता हो। मदर टेरेसा ने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में समर्पित कर दी। दया और प्रेम की मूर्ति मदर टेरेसा की 26 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। मदर टेरेसा ने अपने विचारों से कई हस्तियों को प्रभावित किया है जिसमें सुष्मिता सेन से लेकर प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में अपने जवाब में मदर टेरेसा का नाम लिया था।
 
प्रियंका चोपड़ा मुख्य रूप से बरेली की रहने वाली है जिन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। इस कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में प्रियंका चोपड़ा से एक ऐसा सवाल किया गया था जिसके जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के खिताब तक पहुंचा दिया था। दिलचस्प बात यह है उनके जवाब का कनेक्शन मदर टेरेसा से जुड़ा है।
 
2000 मिस वर्ल्ड के मंच पर फाइनल राउंड के दौरान प्रियंका चोपड़ा से आखिरी सवाल पूछा गया था कि 'आप किस जीवित महिला को सबसे सफल मानती हैं और क्यों?' इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा था - 'वैसे तो मैं कई लोगों से प्रभावित हूं लेकिन सबसे ज्यादा मदर टेरेसा ने मुझे प्रभावित किया है। वह बहुत ही दयालु और संवेदनापूर्ण हैं।' प्रियंका के इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचा दिया था।
 
हालांकि ऐसी खबरें भी उस वक्त आई थीं कि प्रियंका के इस जवाब पर विदेशी मीडिया ने काफी बवाल मचाया था क्योंकि सवाल जीवित महिला से संबंधित था जबकि मदर टेरेसा का निधन 1997 में हो गया था। प्रियंका चोपड़ा को साल 2017 में सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »