26 Apr 2024, 05:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के एक्टर का है अपने भाई-बहनों के साथ गहरा रिश्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 12:02PM | Updated Date: Aug 26 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में वैसे तो इन अलग-अलग जोड़ियों के लव अफेयर चर्चा में रहते हैं। आए दिन एक्टर एक्ट्रेस के रिश्तों की बातें परवान चड़ी रहती है पर  बॉलीवुड के इन भाई-बहनों की जोड़ी भी कम नहीं है। ऐसे बहुत से एक्टर हैं जो अपने भाई-बहनों के साथ बेहद प्यारा और गहरा रिश्ता शेयर करते हैं।
 
सैफ-सोहा अली खान
सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा-सबा के बीच का रिश्ता गहरा है। वह सैफ को काफी सपोर्टिव मानती है। वह रक्षाबंधन काफी धूम-धाम से मनाते है। वह अपनी बहनों को प्यार भी काफी करते है। सैफ और बहन सोहा अली खान का रिश्ता बेहद गहरा और प्यारा है।
 
एकता-तुषार कपूर
एकता कपूर और तुषार कपूर भाई-बहन की ऐसी जोड़ी है, जिसकी मिसालें दी जाती हैं। माना जाता है कि एकता ने अपने भाई को बॉलीवुड में पॉपुलर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह अपने छोटे भाई तुषार कपूर काफी प्यार करती हैं। तुषार-एकता को बॉलीवुड के लविंग ब्रदर-सिस्टर की उपाधि से नवाजा जा चुका है।
 
सोनाक्षी-लव-कुश
सोनाक्षी की बात करें तो वह भी अपने भाइयों की बहुत प्यारी हैं। साथ ही उनके दोनों भाई उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने भाईयों से बहुत प्यार करती हैं और इसे वह समय-समय पर जाहिर भी करती आई हैं। उम्मीद है कि जल्द ही लव और कुश भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।
 
प्रियंका - सिद्धार्थ
प्रियंका चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा भी भाई बहन की ऐसी जोड़ी है जो हमेशा तो साथ नहीं दिखाई देते है लेकिन जब भी एक साथ आते है इनके बीच की मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों की ऐसी कई फोटो मिल जाएगी, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है।
 
सलमान- अर्पिता
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने भाईयों के साथ-साथ अपनी दोनों बहनों पर जान छिड़कते है। अर्पिता के पति को हाल ही बॉलीवुड में लॉन्च करने का श्रेय भी सलमान को ही जाता है। वहीं अर्पिता भी अच्छे बुरे-वक्त में अपने भाई सलमान का पूरा साथ देती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »