26 Apr 2024, 17:15:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर में हुआ जल्दी साड़ी पहनने का कम्पटीशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 3:21PM | Updated Date: Aug 23 2018 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले 'स्त्री' के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर जोर-शोर से इसके प्रमोशन जुट गए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे से जल्दी साड़ी पहनने का कम्पटीशन करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
वीडियो में श्रद्धा कपूर जल्दी साड़ी पहनने के मामले राजकुमार राव को हरा देती हैं।  राजकुमार राव भले ही यह कम्पटीशन श्रद्धा कपूर से हार जाते है लेकिन उनका साड़ी पहनने का तरीका श्रद्धा कपूर से बेहतर होता है। श्रद्धा जहां फटाफट साड़ी को कैसे भी लपेट कर पहन लेती हैं, वहीं राजकुमार राव बड़े आराम से ढंग से साड़ी को बांधते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »