27 Apr 2024, 01:23:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी गाना 'जवनिया उहू आहु' में दिखा निशा दुबे का अलग अवतार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 12:07PM | Updated Date: Jul 10 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कहते हैं कि फिल्म की जान होती है म्यूजिक और कुछ इन्हीं नियमों का पालन करते हुए भोजपुरी फिल्म 'वायरस' के निर्देशक अंगद ओझा ने ये काम संतोष पूरी को सौपा था, जिसे उन्होंने बखूबी से निभाने में कामयाब रहे। यूं तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिल्म का एक गाना रिलीज से पहले ही लोगों के जुबान पर चढ़ गया है, जिसका टाइटल है 'जवनिया उहू आहु उहू आहु करता पिया'।
 
यह गाना भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री निशा दुबे के ऊपर फिल्माया गया है, जिनकी लगभग 1 दर्जन से ज्यादा फिल्में भोजपुरी में रिलीज हो चुकी है। वहीं, निशा ने अब तक हजारों  सुपरहिट स्टेज शो देश और विदेश में किया है। यूं तो निशा की आवाज में हजारों गाने भी आ चुके हैं जो बहुत हिट रहे हैं, फिर वह चाहे फिल्मों में हो या एल्बम में, लेकिन निशा फिल्म 'वायरस' के इस स्पेशल गाने की शूटिंग के दौरान बहुत उत्साहित दिखीं। जिसमें भोजपुरी की चर्चित और हिट गायिका प्रियंका सिंह के साथ संतोष पूरी की आवाज सुनाई देगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »