26 Apr 2024, 18:15:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग पूरी कर ली है। अरशद ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, शूटिंग पूरी की। 'टोटल धमाल' के अद्भुत कलाकारों और टीम की याद आएगी। निर्देशक इंद्र कुमार, खूबसूरत माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता। अद्भुत होने के लिए धन्यवाद।
 
फिल्म में अरशाद के सहकलाकार अनिल कपूर ने ट्वीट किया कि 'जॉली एलएलबी' अभिनेता के साथ काम करना 'टोटल धमाल' था। 'टोटल धमाल' कॉमेडी फिल्म 'धमाल' का तीसरा सीक्वल है। दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित थी। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें माधुरी दीक्षित-नेने, अजय देवगन, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »