26 Apr 2024, 20:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानिए सलमान ने रेस 3 से बिना पैसे लगाए कैसे कमाए 120 करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 3:05PM | Updated Date: Jul 6 2018 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक दौर था जब इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्स का बोलबाला था पर आज के दौर में इंडस्ट्री के असली मालिक स्टार्स ही हैं। आलम यह है कि कई बार तो स्टार्स खुद प्रोड्यूसर्स को फिल्म बनाने से लेकर फिल्म की कमाई में से एक छोटा सा हिस्सा दे देते हैं। इसका हालिया उदाहरण ‘रेस 3’ है।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 80 से 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भले ही रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया हो पर फिल्म की कमाई से उन्हें मात्र 20 करोड़ रुपए ही मिले हैं। बाकी के 120 करोड़ रुपए खुद सलमान खान ने लिए हैं। इसके अलावा बचे 75 से 80 करोड़ रुपए डिस्ट्रीब्यूटर्स को मिले। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म को थिएटर्स में बेचने के लिए सलमान और रमेश से 125 करोड़ में राइट्स लिए थे। 
 
देखा जाए तो डिस्ट्रीब्यूटर्स को इस फिल्म से 50 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। ऊपर से वे अपने घाटे की रकम सलमान से मांग भी नहीं पा रहे हैं। इसकी वजह सलमान की आगे की फिल्मों का लाइन अप है। ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ से उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्में उनके घाटे की भरपाई कर पाएंगी। ‘ट्यूबलाइट’ के वक्त तो सलमान ने खुद डिस्ट्रीब्यूटर्स का नुकसान भरा था पर वे हर बार ऐसा करें, यह जरूरी तो नहीं।
 
ट्रेड पंडित बताते हैं कि इस फिल्म की कुल कमाई से रमेश तौरानी को 20 करोड़ रुपए ही मिले हैं। अपनी कंपनी टिप्स के जरिए कभी इंडस्ट्री पर राज करने वाले रमेश भी आज स्टार पावर के मोहताज हैं। इस फिल्म की मेकिंग पर भी उन्होंने काफी खर्च किया है। सलमान भले ही इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं पर उन्होंने इस फिल्म की मेकिंग में कोई पैसा नहीं लगाया है।
 
सिर्फ अपना ब्रैंड नेम दिया है। ‘रेस 3’ को थिएटर्स से तकरीबन 160 करोड़ तक का कलेक्शन हुआ है। वहीं इंटरनेट प्लेटफॉर्म, सैटेलाइट राइट्स और म्यूजिक से फिल्म की 80 से 100 करोड़ तक की कमाई हुई है। इस तरह कुल कमाई 260-65 करोड़ तक होकर रह गई। अगर यह आंकड़ा 325 करोड़ तक होता तो सलमान के अलावा डिस्ट्रीब्यूटर्स भी फायदे में रहते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »