02 May 2024, 03:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख, काजोल और करण जौहर की तिकड़ी फिर मचाएगी धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 12:42PM | Updated Date: Jul 6 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। काजोल और शाहरुख खान की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री का हर कोई दीवाना है। हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई के वक्त करण जौहर, शाहरुख खान और काजोल को एक साथ देखा गया था। करण ने इन दोनों के साथ फोटो भी शेयर की थी और तभी से फिल्मी दुनिया के गलियारों में ये सुगबुगाहट तेज हो गई थी कि हो सकता है जल्दी ही हम एक बार फिर इस तिकड़ी को एक साथ देखें। 
 
अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री में यह चर्चा आम है कि तीनों एक साथ जल्दी ही किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार तीनों इस सिलसिले में बात कर रहे हैं। सूत्र ने बताया है, अभी सब कुछ बहुत शुरूआती दौर में है। शाहरुख और काजोल दोनों के करण के साथ बेहतर रिश्ते हैं।
 
उन्होंने दोनों अपने बेस्ट फ्रेंड्स को स्क्रिप्ट सुनाई है और फिर से दोनों के साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन अभी किसी ने भी इसे आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है। चर्चा जारी है और सब कुछ ठीक रहता है तो जरुर ये तीनों साथ में एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।
 
गौरतलब है कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी हमेशा दर्शकों को खूब पसंद आई है फिर चाहे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हो, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम हो या फिर माई नेम इज खान हो। हमेशा इस जोड़ी ने अपने फैंस के दिल पर राज किया है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। पिछली बार शाहरुख और काजोल को एक साथ फिल्म दिलवाले में देखा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »