27 Apr 2024, 08:42:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में नोबेल पुरुस्कार विजेता मलाला युसुफजई की बायोपिक 'गुल मकाई' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस टीजर में मलाला युसुफजई को हाथ में जलती हुई किताब लिए दिखाया गया है।
 
इसके बैकग्राउंड में कबीर बेदी की आवाज में कहा गया है,'यह तब की बात है जब जिहाद और धर्म के नाम पर तालिबान पाकिस्तान और अफगानिस्तान को तबाह कर रहा था, तभी पाकिस्तान के एक छोटे गांव से एक आवाज उठी।' 
 
मलाला युसुफजाई पाकिस्तान की ऐक्टिविस्ट हैं जो वहां बचपन से महिला शिक्षा के लिए जागरुकता का काम कर रही थीं। 2012 में तालिबानियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद ब्रिटेन में उनका इलाज किया गया। 2014 में मलाला को शांति का नोबेल पुरुस्कार मिला था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »