27 Apr 2024, 05:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लोगों को संगीत में मौन का महत्व समझना चाहिए : सलीम मर्चेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 12:03PM | Updated Date: Jul 2 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय गायक व संगीतकार सलीम मर्चेट का मानना है कि संगीत ध्वनि और मौन का खूबसूरत संयोजन है और कई संगीतकारों को मौन का महत्व समझना चाहिए।
 
'धूम', 'कृष' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड संगीत दे चुके सलीम ने बताया, जब बैकग्राउंड संगीत की बात आती है, तो यह समझना जरूरी है कि कहां संगीत नहीं देना है और कहा इसे रोक देना है।
 
उन्होंने कहा, हमारे सिनेमा में अगर बैकग्राउंड संगीत के वर्तमान परिदृश्य को देखे तो लोगों को संगीत में मौन का महत्व पता चलने के बाद यह और बेहतर हो जाएगा। मुझे लगता है कि यह इन दिनों नदारद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »