26 Apr 2024, 11:02:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म करना चाहता हूं: मनोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2018 12:18PM | Updated Date: Jul 1 2018 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर मनोज वाजपेयी सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म में काम करना चाहते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘‘मैंने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो नहीं देखा है, क्योंकि मैं टीवी नहीं देखता हूं। यदि सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई फिल्म बने, तो काम करना चाहूंगा।’’
 
मनोज वाजपेयी ने कहा कि ऐसी बहुत कम स्क्रिप्ट होती हैं जो आपका ध्यान आकर्षित करती हैं, यूं तो बहुत सारी घटनाओं पर कहानियां लिखी जाती हैं, लेकिन ऐसी बहुत कम होती है जो दमदार हो। सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को यदि पर्दे पर दमदार तरीके से उतारा जाए और ऐसी कहानी मिले तो मैं वे फिल्म जरूर करना चाहूंगा।
 
मनोज वाजपेयी ने फिल्म सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। मनोज ने कहा, मैं जॉन के साथ पहले भी काम कर चुका हूं, उनके लिए मैं यही कहूंगा कि सफलता और असफलता का कोई अंत नहीं।
 
जॉन का जिदगी जीने का स्टाइल बेहद अलग है। जहां, बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार फिल्मों की रिलीज और सफलता के साथ लोगों के विचार और एटीट्यूड में बदलाव आता है, लेकिन जॉन अब्राहम कभी नहीं बदलता, वह हमेशा एक जैसा ही रहता है। बॉलीवुड में लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं, जॉन उसका जीता-जागता उदाहरण हैं। वह शांत रहकर लगातार सफल फिल्मों में काम करते जा रहे हैं। 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »