26 Apr 2024, 10:59:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई और चारों हीरोइंस करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर ने इसमें बहुत तारीफें बटोरी। लेकिन फिल्म के मेन हीरो पर ध्यान जरा कम ही गया। बात हो रही है शानदार कलाकार सुमित व्यास की। सुमित पहले कई वेब-सीरिज में आकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
 
ऐसे में उनकी फैंस फॉलोइंग भी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। इसलिए ही उन्हें बॉलीवुड की इस बेहतरीन फिल्म में काम मिला। हालांकि फैंस की मानें तो फिल्म सुमित के टैलेंट का ज्यादा फायदा नहीं उठा पाई। लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है कि सुमित जल्द ही अगली बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं।
 
खबर थी कि अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में उन्होंने कंगना रनौट को चुना है। यह फिल्म कबड्डी पर बनी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। अब खबर है कि इसमें अश्विनी ने फिल्म के लिए सुमित व्यास को चुना है। सुमित इसमें कंगना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
 
इसके लिए सुमित की निर्माताओं से बातचीत भी हो चुकी है, हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। कंगना फिलहाल फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वे फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आएंगी। जल्द ही वे अश्विनी की फिल्म भी शुरू कर देंगी। उसके पहले वे कबड्डी की ट्रेनिंग भी लेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »