27 Apr 2024, 06:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय शानदार कहानियां चुनते हैं : राणा दग्गुबाती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 4:03PM | Updated Date: Jun 16 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने दर्शकों के लिए शानदार कहानियां चुनने को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ की है। राणा ने शुक्रवार को अक्षय की आगामी फिल्म गोल्ड के टीजर को सराहा, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी। राणा ने लिखा, और इसका मैं इंतजार कर रहा हूं। सर अक्षय कुमार, बताने के लिए आपने कितनी शानदार कहानी चुनी है। हमेशा प्रेरणादायक।
 
फिल्म की कहानी हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के जीवन पर आधारित है, जो 1948 में भारत को स्वतंत्र देश के रूप में पहला ओलंपिक मेडल जिताने वाली टीम का हिस्सा थे। फिल्म गोल्ड में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत कुमार सिंह, निकिता दत्ता और सनी कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। रीमा कागती ने इसका निर्देशन किया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »