27 Apr 2024, 04:33:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दूबे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी वजह हाल ही में  रिलीज हुआ उनका डांस नंबर है। ये गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' को प्रमोट करने के लिए है। गाने का टाइटल है 'आम्रापील तोहरे खातिर'। सोशल मीडिया पर इस गाने को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने के बोल लिखे हैं यादव राज ने, म्यूजिक अनुज तिवारी ने दिया है। 
 
इस गाने को आवाज इंदु सनील और अनुज तिवारी ने दिया है इस फिल्म में आम्रपाली के अलावा विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा, अयाज खान, उमेश सिंह, राजकपूर शाही जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आम्रपाली 'बॉर्डर' में दिनेश लाल निरहुआ के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी हफ्ते ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »