26 Apr 2024, 05:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शबाना आजमी ने मांगी रेलवे से माफी, कर दी थी ये गलती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 10:12AM | Updated Date: Jun 7 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए किये गये अपने ट्वीट के लिए रेलवे विभाग से माफी मांगी है। शबाना आजमी ने 30 सेकेंड का एक वीडियो कल ट्वीट किया था जिसमें रेलवे कर्मचारियों को गंदे पानी से प्लेट धोते दिखाया गया था। शबाना आजमी ने कल सुबह वीडियो ट्वीट करते हुए उनसे इसे देखने को कहा था।
 
शाम को मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया जिसे अभिनेत्री को टैग किया और उनकी गलती बतायी गयी। एक समाचार को अपने पक्ष के रूप में साथ लगाते हुए रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा कि मैडम, यह वीडियो किसी मलेशियाई रेस्तरां का है जिसमें गंदे पानी में कर्मचारियों को बर्तन धोते दिखाया गया है।
 
इसके बाद इस रेस्तरां के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। इसके तुरंत बाद शबाना ने माफी मांग ली। लेकिन ट्विटर पर ट्रोल करने वालों ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की बात करने लगे। शबाना ने ट्वीट किया कि इसकी सफाई देने के लिए धन्यवाद। मैंने अपनी गलती सुधार ली है। कृपया मुझे माफ करियेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »