26 Apr 2024, 19:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सितारों ने शुरू की 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' मुहिम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 11:22AM | Updated Date: Jun 6 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूरा विश्व 5 जून को 'अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस' मनाने में मशगूल है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' नामक मुहिम शुरू की है। बॉलीवुड के कई सितारें इसके समर्थन में आए हैं। 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' को लेकर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की सद्भावना दूत और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का कहना है कि फिल्मों में प्लास्टिक पदार्थों के इस्तेमाल के दृश्यों ने असल जिंदगी में लोगों द्वारा बगैर सोचे समझे इनके इस्तेमाल को 'सामान्य' बना दिया है।
 
दीया आगे कहती हैं कि जब बड़े फिल्मी सितारे या फिल्म उद्योग की प्रभावशाली हस्तियां एक ही बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से इनकार कर देती हैं तो संदेश काफी दूर तक जाता है। यू-एन एनवायरमेंट की ओर से शुरू की गई 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' मुहिम का कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी समर्थन किया। इस समर्थन में आलिया भट्ट से लेकर साइना नेहवाल तक ने भाग लिया।
 
आलिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन और आज ही स्टील या कांच की बॉटल का प्रयोग शुरू करें। एक प्लास्टिक की बॉटल को डिकम्पोज होने में 450 साल से भी ज्यादा का समय लग जाता है और यह हमारे वातावरण को नुकसान पहुंचाता है। आलिया के अलावा अर्जुन कपूर, अदिति राव हैदरी, जूही चावला ने भी इस मुहिम में हिस्सा लिया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाथ में स्टील की बॉटल थामे अपनी एक तस्वीर शेयर की। और 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' मुहिम का समर्थन किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »