26 Apr 2024, 06:37:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पांच दिन में 25 करोड़ ही कमा पाई वरुण धवन की ‘अक्टूबर’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 12:33PM | Updated Date: Apr 19 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वरूण धवन की ‘अक्टूबर’ बेहतरीन रिव्यूज बटोरने वाली वरुण धवन की फिल्म कलेक्शन के मामले में उनकी अब तक की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। रिलीज के पांचवे दिन इस फिल्म ने 2.61 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 25.56 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिेए फिल्म की अब तक की कमाई के आंकड़े सभी के साथ साझा किए हैं।
 
दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी पर बनी वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' का फैंस को काफी समय से इस फिल्म का इंतजार था। ऐसे में रिलीज के बाद जहां फिल्म को अच्छी रेटिंग और रिव्यूज मिले वहीं इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन कम ही रहा। कलेक्शन के मामले ये फिल्म वरुण धवन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर’ से भी पीछे ही रही। '‘अक्टूबर’ को वर्ल्डवाइड 2308 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »