26 Apr 2024, 10:42:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और मौनी राय दबंग-3 में कैमियो करती नजर आ सकती है। लोकप्रिय सीरियल नागिन फेम दबंग-3 में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है। दबंग-3 में सलमान खान के 'रॉबिनहुड पांडे' बनने का सफर दिखाया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नहीं होंगी। बाद में चर्चा हुई कि सोनाक्षी तो होंगी ही लेकिन साथ में मौनी रॉय भी होंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में दोनों ही हीरोइन यानी कि सोनाक्षी और मौनी का रोल छोटा है। मोनी रॉय केवल 15 से 20 मिनट फिल्म में नजर आएंगी। वह एक छोटा सा कैमियो करने वाली हैं।
 
दबंग-3 की कहानी में सलमान खान के 'रॉबिनहुड पांडे' बनने का सफर दिखाया जाएगा।  इसी दौरान फिल्म में मोनी रॉय की एंट्री होगी। वह सलमान के पहले प्यार के रोल में नजर आएंगी। कहानी के अनुसार सलमान की जिंदगी में पहले मौनी रॉय की एंट्री हुई थी। इसके बाद वो सोनाक्षी के प्यार में पड़ते हैं। फिल्म में फ्लैशबैक दिखाया जाएगा जिसमें मौनी का अहम रोल है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »