08 May 2024, 17:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पिता सुनील शेट्टी के साथ काम करेंगी अथिया शेट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 1:49PM | Updated Date: Apr 14 2018 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ काम करने जा रही हैं। अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरो के रीमेक से की थी। इसके बाद अथिया ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में काम किया।

अथिया शेट्टी इन दिनों अपने एक एनजीओ को संभाल रही हैं। मां के साथ अपना एनजीओ चलाने वाली अथिया बहुत से मानवीय काम करती रहती हैं। वह महिलाओं के लिए भी काम करती हैं और अथिया को सबसे अच्छा काम महिला सशक्तिकरण का लगता है। अब अथिया के साथ पापा सुनील शेट्टी भी इस काम में उनका साथ देंगे।

इस प्रोजेक्ट के लिए अथिया और उनके पिता सुनील शेट्टी पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। एक वीडियो बनाई जाएगी जिसमें लड़कियों को शिक्षित करने और इसके बारे में जागरूकता फैलाने का महत्व दर्शाया जाएगा। इस वीडियो में अथिया और सुनील शेट्टी साथ होंगे। महिला साक्षरता के विषय के अलावा वीडियो में समाज की कुछ और समस्याओं को भी दर्शाया जाएगा।
 
अथिया ने बताया कि एक परिवार के रूप में हमने हमेशा लड़की बाल कल्याण के विचार का समर्थन किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए हमें किसी को समझाना नहीं पड़ा। मुझे बहुत खुशी है कि हमें इस तरह के एक महान काम के लिए मिलकर काम करने का मौका मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »