27 Apr 2024, 07:45:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कर्ज ना चुकाने पर राजपाल यादव दोषी करार, हो सकती है सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 11:55AM | Updated Date: Apr 14 2018 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाने वाले बॉलिवुड ऐक्टर राजपाल यादव को कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी कंपनी और पत्नी समेत चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में दोषी करार दिया। शिकायतकर्ता के वकील एस. के. शर्मा ने बताया कि सजा का ऐलान 23 अप्रैल को होगा।
 
अडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट (ईस्ट) अमित अरोड़ा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सबूत संदेह से परे जाकर आरोपियों को दोषी साबित कर रहे हैं। एक बार जब आरोपी ने यह मान लिया कि संबंधित चेक उसके बैंक खाते से जुड़े हैं और उन पर साइन भी उसी के हैं तो फिर शिकायतकर्ता को चेक बाउंस का केस दायर करने का हक मिल गया। 
 
आरोपियों पर शिकायतकर्ता की ओर से दिया गया पैसा उधार था, इन्वेस्टमेंट नहीं। यह भी साबित हो गया कि यादव ने कानूनी तरीके से लिए गए उधार के बदले ही शिकायतकर्ता को चेक जारी किए थे। आरोपी अपनी ही गलती का फायदा नहीं उठा सकता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »