26 Apr 2024, 15:41:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया पर झगड़े के बाद पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 11:52AM | Updated Date: Apr 14 2018 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोहाली। पंजाबी ऐक्टर, सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा को शुक्रवार देर रात को किसी अज्ञात शख्स ने गोली मार दी। इसके बाद परमीश को मोहाली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि परमीश इन दिनों पंजाबी इंडस्ट्री में काफी तेजी से उभर रहे हैं और 'गाल नी कडनी' जैसे गाने से अच्छी-खासी लोकप्रियता भी बटोर चुके हैं।

दरअसल, शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब एक शो के दौरान किसी ने परमीश पर गोली चला दी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और अभी वह आईसीयू में हैं। एसएसपी सास नगर कुलदीप चहल ने बताया कि मोहाली सेक्टर-91 में परमीश को गोली मारी गई। 

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द की हमलावर के बारे में पता चला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक परमीश के घुटने पर गोली लगी है। फिलहाल परमीश खतरे से बाहर हैं। परमीश ने कई सारे गानों के अलावा 'रॉकी मेंटल' फिल्म में अभिनय भी किया है और युवाओं के बीच काफी तेजी से अपनी पहचान बनाई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »