26 Apr 2024, 19:18:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब फिल्म निर्माता भी बन गई है। माधुरी दीक्षित को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुए तीन दशक से अधिक का समय हो गया है। बतौर अभिनेत्री लंबी पारी खेलने वाली माधुरी अब फिल्म निर्माता बन गयी है।
 
अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ मिलकर माधुरी ने फिल्‍म कंपनी शुरू की है, जिसके बैनर तले पहली मराठी फिल्‍म '15 आॅगस्ट' का निर्माण शुरू किया है। इसके साथ माधुरी की अभिनय यात्रा भी जारी है। हिंदी सिनेमा में वह टोटल धमाल में नजÞर आएंगी तो बकेट लिस्ट के जÞरिए मराठी सिनेमा में वह बतौर अभिनेत्री डेब्यू कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »