26 Apr 2024, 06:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में दिव्या भारती को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने कम समय में ही अपनी रूमानी अदाओं से दर्शको के बीच खास पहचान बनायी थी। वर्ष 1992 में दिव्या भारती ने जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी कर ली लेकिन शादी के महज एक वर्ष के बाद 05 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती की इमारत से गिरकर मौत हो गयी। मौत के बाद दिव्या भारती की फिल्में 'रंग' और 'शतंरज' प्रदर्शित हुयी।

रंग टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। 25 फरवरी 1974 को मुंबई में जन्मी दिव्या भारती ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म 'बोबली राजा' से की। बॉलीवुड में दिव्या भारती ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित राजीव राय की फिल्म 'विश्वात्मा' से की। इस फिल्म मे दिव्या भारती पर फिल्माया यह गाना ‘सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गयी’ दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है।

वर्ष 1992 में हीं दिव्या भारती की शोला और शबनम,दिल का क्या कसूर, दीवाना, बलवान, दिल आश्ना है जैसी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुयी। दीवाना के लिये दिव्या भारती को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1992 से वर्ष 1993 के बीच दिव्या भारती ने बॉलीवुड की 14 फिल्मों में काम किया जो आज भी न्यू कमर अभिनेत्री के लिये एक रिकॉर्ड है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »