27 Apr 2024, 08:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनव बिन्द्रा बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं हर्षवर्धन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 2:06PM | Updated Date: Apr 4 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता एवं अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर, ओलंपिक चैंपियन अभिवन बिन्द्रा  का किरदार निभाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता अभिनव  पर बायोपिक बन रही है जिसमें अभिनव की भूमिका में हर्षवर्धन नजर आएंगे। हर्षवर्धन, अभिनव  की बायोपिक करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

अभिनव  के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। हर्षवर्धन को अभिनव की तरह दिखाने के लिए ढेर सारा प्रोस्थेटिक मेकअप और वीएफएक्स का भी उपयोग किया जाएगा। हर्षवर्धन कपूर को फिल्म के लिए पहले वजन कम करना होगा और बाद में उसे बढ़ाना भी होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »