26 Apr 2024, 17:53:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी की शॉपिंग कर रही हैं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 10:53AM | Updated Date: Apr 4 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की फैमिली ने शादी की चार डेट्स तय की हैं। संभवत: दोनों सितंबर से दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबर के मुताबिक, दीपिका शूटिंग से ब्रेक लेकर शादी की शॉपिंग भी करने लगी हैं। वे सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि रणवीर की फैमिली के लिए भी खरीदारी में बिजी हैं।
 
दीपिका से जुड़े एक करीबी ने बताया कि दीपिका अभी  से खुद को एक अच्छी बहू साबित करना चाहती हैं। यही वजह है कि वे रणवीर की फैमिली के साथ शॉपिंग कर रही हैं। दीपिका ने रणवीर की मां और बहन के साथ कुछ डिजाइनर्स को शॉर्टलिस्ट किया है। शादी और दूसरे फंक्शन में इन्हीं डिजाइनर के आउटफिट में नजर आएंगी। इतना ही नहीं दीपिका होने वाली सास और ननद के लिए ज्वैलरी डिजाइन सिलेक्ट करने में भी हेल्प कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »