26 Apr 2024, 16:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के उभरते सितारे टाइगर श्रॉफ और उनकी कथित गर्लफ्रैंड दिशा पटानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 2’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले मुंबई में इस फिल्म के लिए भी एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारों ने इस स्क्रीनिंग में चार चांद लगाए। इसी के साथ टाइगर के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ भी अपने बेटे को सपोर्ट करने पहुंचे।
 
टाइगर की फिल्म को देखने के लिए उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि दिशा इस स्क्रीनिंग के दौरान नजर नहीं आईं। बता दें कि इन सभी के अलावा फिल्म के निमार्ता साजिद नाडियाडवाला और फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी यहां पर पहुंचे। टाइगर और दिशा पटानी का नाम काफी लंबे समय से साथ जुड़ता आया है, हालांकि दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को आज तक नहीं कबूला है।
 
इस फिल्म से पहले दोनों एक म्यूजिक एल्बम में नजर आए थे। ट्रेड पंडितों ने अनुमान लगाया है कि यह फिल्म पहले दिन ही 14 करोड़ के आसपास की कमाई कर सकती है। देश भर में कुल 3500 स्क्रीन पर यह फिल्म रिलीज होगी वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म कुल मिलाकर 4125 स्क्रिन्स पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »