26 Apr 2024, 10:05:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मानते हैं असली एक्शन हीरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 11:20AM | Updated Date: Mar 29 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को असली एक्शन हीरो खिलाड़ी मानते हैं। टाइगर श्राफ फिल्मों में अपने एक्शन सीन के लिये काफी पसंद किये जाते हैं। टाइगर श्रॉफ का मानना है कि अभी उनकी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अभी वह खुद को मैच्योर कलाकार पूरी तरह से नहीं मानते हैं। वह अभी और काम करना चाहते हैं और काफी मेहनत करना चाहते हैं। कुछ अनुभव हो जाये, फिर वह किसी तरह की तुलना पर बात करेंगे।
 
अक्षय कुमार, सलमान खान समेत कई सीनियर कलाकार टाइगर श्राफ को आने वाले समय का बड़ा एक्शन स्टार मानते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर टाइगर ने कहा कि मैं इन लोगों से तुलना के बारे में तो सोच भी नहीं सकता। ये लोग तो असली एक्शन स्टार हैं। अक्षय कुमार सर तो ओरिजनल खिलाड़ी एक्शन स्टार हैं। सुनील शेट्ठी सर अलग ही लेवल का स्टंट करते हैं। अजय देवगन सर उन दिनों वैसे एक्शन किये हैं, जब तकनीक नहीं थी। मैं सुनता था कि ये लोग भी बॉडी डबल नहीं लेते। तो मैं तो इन लोगों को ही स्टार मानता हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »