27 Apr 2024, 03:22:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर सिंह ने कहा की मेरे दिल के बहुत करीब है ये फिल्‍म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:25AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म गली बॉय उनके दिल के बेहद करीब है। रणवीर सिंह इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म पद्मावत में अपने काम के प्रति जुनून को साबित कर चुके रणवीर 'गली बॉय' की शूटिंग में बिजी चल रहे है। वह पिछले दिनों मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर शूटिंग के लिए पहुंचे जहां उन्होंने दोपहर में शूटिंग की।
 
रणवीर ने शूटिंग के लिए दोपहर का समय रखा ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। वहीं जोया अख्तर ने भी रणवीर के फैसले पर सहमति जताते हुए अपनी 50 लोगों की टीम के साथ दो घंटे तक शूटिंग की। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए ये सीन काफी अहम है। फिल्म के बारे में रणवीर ने बताया कि 'गली बॉय' मेरे दिल के काफी करीब है। बताया जा रहा है कि गली बॉय' में रणवीर एक झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लड़के का किरदार निभा रहे है। ऐसे में अपने रोल के लिए रणवीर ने अपना काफी वजन घटाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »