27 Apr 2024, 09:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहिद को छोड़ वरुण धवन की तरफ आगे बढ़े इम्तियाज अली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 10:49AM | Updated Date: Mar 28 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लव स्टोरी आधारित फिल्म बनाने के लिए प्रसिद्ध फिल्ममेकर इम्तियाज अली आजकल अलग-अलग हीरो के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, शाहरुख खान और शाहिद कपूर जैसे रोमांटिक-चॉकलेटी एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं। अब इसी कड़ी में वे एक्टर वरुण धवन को भी लाना चाहते हैं। खबर थी कि शाहिद के साथ 10 वर्षों बाद इम्तियाज उनके साथ एक और फिल्म बनाने वाले हैं।
 
हालांकि फिल्म में अभी वक़्त है इसलिए इम्तियाज अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़ गए हैं। खबर है कि इसके लिए उन्होंने वरुण धवन को चुना है। वैसे तो वरुण अभी अपनी फिल्म 'अक्टूबर' में व्यस्त हैं। साथ ही वे अनुष्का शर्मा के साथ 'सुई धागा' में भी काम कर रहे हैं। इसलिए खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। कहा जा रहा है कि 'अक्टूबर' की रिलीज और 'सुई धागा' की शूटिंग के बाद ही इम्तियाज की फिल्म के बारे में सोचा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »