26 Apr 2024, 17:58:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलजीत दोसांझ ने शाद अली को दिया खूबसूरत सरप्राइज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 5:57PM | Updated Date: Mar 27 2018 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाद अली के जन्मदिन के खास अवसर पर संदीप सिंह और सूरमा की संपूर्ण कास्ट ने एक विशेष वीडियो के जरिये उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी और संदीप सिंह ने अपने निर्देशक के लिए जन्मदिन पर एक छोटा सा वीडियो बनाकर उन्हें एक यादगार तोहफा दिया।
 
'सूरमा' संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक है जो एक हॉकी किंवदंती है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन रह चुके है। दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर के रूप में प्रसिद्ध संदीप ने भारतीय हॉकी को कई सुनहेरे क्षण दिए हैं। 2012 के ओलंपिक लंदन में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीप ने क्वालीफ़ायर में सबसे अधिक गोल स्कोर कर, भारत का नाम रोशन किया था।
 
वीडियो में दिलजीत ने कहा,"शाद सर हैप्पी बर्थडे टू यु। भगवान आपको लंबी उम्र दे। आप जिओ हज़ारों साल और साल के दिन हो 50000, मेरी तरफ से और हम सब की तरफ से जन्मदिन मुबारक।" तापसी ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा,"शाद सर, जन्मदिन मुबारक हो। आप हमेशा ऐसे ही हस्ते रहो एंड ऐसे ही हँसाते रहो। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर माइंड ब्लोइंग है एंड वो फलता फूलता रहे।"
 
अंगद बेदी ने कहा,"जन्मदिन की शुभकामनाएं शाद भाई। आपको बहुत सारा प्यार, बहुत सारी खुशियां, बहुत ज़्यादा सत्कार। जल्द मिलेंगे, यह साल आपके लिए खूबसूरत रहे, यही दुआ है।" वही संदीप सिंह ने कहा,"शाद सर हैप्पी बर्थडे टू यु। आपको एंड आपके  परिवार को बधाई हो मेरी तरफ से एंड मेरे परिवार की तरफ से।" जीवन से कठिन जंग लड़ने के बाद भी संदीप ने कभी हार नही मानी और अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी।
 
संदीप की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि उनके जीवन पर एक बॉलीवुड बॉयोपीक बनाई जा रही है जिसमे अभिनेता / गायक दिलजीत दोसांझ द्वारा संदीप के किरदार में नज़र आएंगे। जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर की कहानी "सूरमा" के रूप में जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शको से रूबरू होगी। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। "सूरमा" सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »