27 Apr 2024, 05:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गुजराती में शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा की वेंटिलेटर, जैकी श्रॉफ का होगा डेब्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 2:50PM | Updated Date: Mar 27 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन जैकी श्राफ सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के गुजराती रीमेक में काम करने जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस से बनी मराठी की अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'वेंटिलेटर' को अब गुजराती में रिमेक किया जा रहा है और इस फिल्म से जैकी श्रॉफ का गुजराती में डेब्यू होगा। राजेश मापुस्कर के निर्देशन में बनी मराठी की इस हिट फिल्म में आशुतोष गोवारिकर ने अभिनय किया था। मराठी की इस फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। अब इसी फिल्म को गुजराती में बनाया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ को फिल्म में लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है। यह फिल्म अस्पताल में पड़े एक बुजुर्ग मरीज की कहानी है, जो वेंटिलेटर पर है और कोमा में चले जाता है। उसी समय गणेश चतुर्थी आने वाली होती है जिसके चलते परिवार के सभी लोग इस सोच में पड़े होते हैं कि कहीं अगर इनका यदि निधन हो गया तो त्यौहार मनाने की उनकी योजना खराब हो जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »