26 Apr 2024, 06:27:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आकाश-श्लोका की ग्रैंड पार्टी में लगा सितारों का मेला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 12:47PM | Updated Date: Mar 27 2018 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी ने बेटे आकाश और श्लोका मेहता के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश और श्लोका बीते वीकेंड में गोवा में सगाई की थी। मुकेश अंबानी के द्वारा आयोजित की गई पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।
 
 
पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बेटी आराध्या बच्चन, कैटरीना कैफ, करण जौहर और आमिर खान की पत्नी किरण राव जैसे सितारों का नाम शामिल है। सभी सितारों ने मीडिया के लिए पोज भी दिए।
 
 
क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी पार्टी में शिरकत की।  श्लोका मेहता हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। मेहता और अंबानी परिवार एक दूसरे को पिछले कई सालों से जानते हैं। रविवार को अंबानी परिवार के साथ श्लोका मेहता मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। श्लोका और आकाश ने धीरुभाई अंबानी स्कूल से ही पढ़ाई की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »